जिछो निवासी विभूति सिंह को मिली डाक्ट्रेट की मानद उपाधि
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
मानवाधिकार संरक्षण, समाज सेवा एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भागलपुर स्थित जिछो निवासी विभूति सिंह को *मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate)* की उपाधि से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उसके वर्षों के समर्पण, सेवा, परिश्रम और समाज के प्रति सच्ची निष्ठा का सशक्त प्रमाण है।यह उपलब्धि केवल उसके व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि **राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भारत** के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पूरे संगठन परिवार के लिए भी अत्यंत गौरव का क्षण है।इन्हौंने *राष्ट्रीय सचिव (मीडिया प्रकोष्ठ)** के रूप में संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने, मानवाधिकार जागरूकता फैलाने तथा सामाजिक सरोकारों को सशक्त आवाज़ देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
