ऑपरेशन नया सवेरा 3.2 के अंतर्गत विधि पालक युवक अभियान महिला थाना टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर / बिहार।
भागलपुर जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशानुसार ऑपरेशन नया सवेरा 3.2 के अंतर्गत “विधि पालक युवक” अभियान के तहत महिला थाना टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं छात्राओं को कानून के पालन के प्रति जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, बाल विवाह, मानव तस्करी एवं अन्य सामाजिक अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी से कानून का पालन करने, अपराध से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।
