श्री श्री 108 मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति भागलपुर के आम सभा 12:30 बजे से लालूचक भट्ठा रोड में मनसा विवाह भवन के प्रशाल में आयोजित की गई।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर।आज रविवार को श्री श्री 108 मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति भागलपुर के आम सभा 12:30 बजे से लालूचक भट्ठा रोड में मनसा विवाह भवन के प्रशाल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने किया और सभा का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार द्वारा किया गया, सर्वप्रथम मां मनसा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति के संरक्षक पूर्व महापौर डॉ वीणा यादव, संरक्षक श्रीमती डॉली मण्डल, भगवान यादव, सभा में उपस्थित हुए उद्घाटन डॉक्टर बिना यादव जी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, सभी स्थानीय समिति के अध्यक्ष, मेड पति, एवं केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारी का स्वागत किया गया, बैठक आरंभ होते ही आगामी विषहरी पूजा की तैयारी पर चर्चा करते हुए स्थानीय समस्याओं को स्थानीय पूजा समिति द्वारा केंद्रीय समितियां का अवगत कराया, तत्पश्चात केंद्रीय समिति का पुनर्गठन का प्रस्ताव अध्यक्ष द्वारा लाया गया, अगर किसी स्थानीय समिति को केंद्रीय समिति के पदाधिकारी से आपत्ति है या कार्य करने में अक्षम है तो कमेटी को निरस्त करते हैं उन्हें पदाधिकारी चयन का प्रस्ताव रखते हैं, उपस्थित सभी स्थानीय समिति के मेड़ पति एवं सभी स्थानीय समिति के अध्यक्ष द्वारा ध्वनि मत ले पूर्व के कमेटी पर आस्था व्यक्त किया गया और कार्य की प्रशंसा करते हुए यथावत पूर्व के कमेटी को रखा गया, सर्वसम्मति से पुणे भोला कुमार मंडल को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, शशि शंकर राय को महामंत्री, बबलू भगत को कोषाध्यक्ष, चुना गया, केंद्रीय समिति ने सभी स्थानीय समिति का आभार प्रकट करते हुए पुनर्गठन करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा की केंद्रीय समिति लगातार बिहुला विषहरी पूजा को सरकार के समक्ष बात को रखकर कलाऔर संस्कृति कैलेंडर में शामिल कराया गया, राजकीय मेला का दर्जा मिले बिहार सरकार का कैलेंडर में सार्वजनिक अवकाश घोषित हो इस पर केंद्रीय समिति बिहार सरकार से मांग लगातार कर रही है आशा है कि जल्द ही इस पर समुचित निर्णय सरकार लेगी, आम सभा में उपस्थित सदस्यों के बीच केंद्रीय समिति ने कहा की प्रतिमा का विसर्जन समय और घटाया जाए ताकि शहर वासी को बिजली का समस्या ज्यादा समय तक नहीं झेलना पड़े सर्वप्रथम अग्रसर रहने वाली प्रतिमा परबत्ती के प्रमोद चौधरी मेड पति, राजा मंडल एवं अन्य के द्वारा सुझाव मांगा गया उनके द्वारा कहा गया की केंद्रीय समिति के आग्रह पर 3: 45 बजे संध्या स्टेशन चौक पर प्रतिमा आएगी 4:00 बजे विधिवत शोभा यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा,, यानी इस वर्ष स्टेशन चौक से विसर्जन शोभायात्रा 4:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि 12:00 बजे तक विसर्जन का समय निर्धारित किया गया, तत्पश्चात स्थानीय समस्याओं से केंद्रीय समिति को अवगत कराते हुए मुख्य समस्या ईश्वर नगर विषहरी की प्रतिमा एवं सस्तु भगत विषहरी की प्रतिमा विसर्जन के मार्ग को लेकर है जो की बौसी पुल होते हुए गुरहट्टा चौक से स्टेशन चौक जाती हैं, इसी मार्ग से ले जाने हेतु उसे समतल करने की मांग रखी, वार्ड नंबर 42 महेशपुर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षा बल देने की मांग, पासी टोला इशाकचक स्थान के सामने नाली का पानी सड़क पर आता है, कचरे का अंबार है, हसनगंज, कुतुबगंज स्थान, मुंदीचक, जगह बिजली के तार ल टका हुआ है, रिफ्यूजी कॉलोनी में अतिक्रमण सड़क नाली की समस्या, विसर्जन मार्ग से टहनी की छटाई, अस्थाई कृत्रिम तालाब के अलावे बड़ी प्रतिमा के लिए अस्थाई तालाब का निर्माण, विसर्जन मार्ग में बिजली के पॉल को हटाने, सभी स्थानों पर लाइट, साफ सफाई, डस्टबिन देने की बात सामने आई, इस बार विश् हरि पूजा में सभी स्थानों के आसपास मोहल्ले में सती बिहुला विषहरी के नाम पर एक-एक दीप जलाया जाएगा जो सर्वसम्मति से निर्णय लिया, केमिकल मुक्त सिंदूर हेतु मुख्य स्थान पर सिंदूर का वृक्ष भी विषहरि पूजा के अवसर पर लगाया जाएगा, विक्रमशिला से सटे हुए बन रहे पुल का नाम सती बिहुला पुल रखने का भी मांग किया गया, इस वर्ष विश् हरि पूजा आकर्षक और शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया, पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा आज केंद्रीय समिति के पदाधिकारी जिला विधिज्ञ संघ में उपाध्यक्ष पद पर भोला कुमार मंडल, ओम प्रकाश तिवारी, एवं सहायक सचिव सुनील कुमार मंडल का सम्मान मंच पर से किया गया अंग वस्त्र बुके माल्यार्पण कर समिति द्वारा सम्मानित किया गया,बैठक में उपाध्यक्ष कैलाश यादव, श्यामल किशोर मिश्र, दिनेश मंडल, राजीव शर्मा, पिंकी बागोरिया, मंत्री रूपा रानी शाह, मनोज कुमार, नवीन कुमार चिंटू, संगठन महामंत्री शिवकुमार सिंह, क्षत्रिय प्रभारी संजय शर्मा, मेला प्रभारी छांगुरी शर्मा, विधि सलाहकार जयप्रकाश यादव व्यास, ओमप्रकाश तिवारी, संदीप झा, प्रभास कुमार, सहित अनेको थे, स्थानीय समिति में बड़ी हसनगंज से चपल भगत, छाया देवी, कुतुबगंज से लक्ष्मी मोदी, बरारी से मटरू भगत बड़ी खंजरपुर से पंकज राय, ईश्वर नगर से विजय रजक जीरोमाइल से रंजू देवी, सहित आने को स्थानीय समिति मौजूद थे, समिति में निष्क्रिय पदाधिकारी को हटाने का निर्णय लिया गया और कुछ नए महिला एवं सक्रिय कार्यकर्ता को क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, आमसभा में बांका, नवगछिया से भी स्थानीय समिति के पदाधिकारी शामिल हुए थे बांका में अभी केंद्रीय समिति जाकर जल्द ही बैठक करेगी , आम सभा को संबोधित अध्यक्ष के अलावे बिना यादव, डॉली मंडल, ओम प्रकाश तिवारी, निरंजन चंद्रवंशी, भगवान यादव, सहित अनेको ने किया, धन्यवाद ज्ञापन श्यामल किशोर मिश्रा द्वारा किया गया,
