कटिहार में गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा की पालकी यात्रा: धाम में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

कटिहार में गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा की पालकी यात्रा: धाम में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ओटीपाड़ा स्थित साईं धाम मंदिर में साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा के लिए मंदिर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक सजावट से भव्य रूप दिया गया था। सुबह 5 बजे मंदिर प्रांगण में साईं बाबा की काकड़ आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यह शोभायात्रा
शाम होते ही साईं बाबा की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। भजन-कीर्तन, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। पूरे रास्ते “साईं बाबा की जय” के नारों से माहौल गूंजता रहा।

कार्यक्रम के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर की मुख्य पुजारिन साईं पार्वती देवी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि साईं बाबा की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह दिन साईं भक्तों के लिए श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!