छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर “आरोहण – छात्र प्रतिभा समारोह 2026” का भव्य आयोजन

छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर “आरोहण – छात्र प्रतिभा समारोह 2026” का भव्य आयोजन

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर। शुक्रवार को छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा (CRLM), भागलपुर इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में “आरोहण – छात्र प्रतिभा समारोह 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन पर जोरदार तालियों के साथ स्वागत एवं मंच संचालन से हुआ। इसके पश्चात मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन प्रसून, युवा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजा, विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा, छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, एस.एम. कॉलेज अध्यक्ष निधि प्रकाश तथा मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं कुलगीत के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन प्रसून उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश ने की, जबकि मंच संचालन एस.एम. कॉलेज अध्यक्ष निधि प्रकाश द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुसंगठित ढंग से किया गया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक समरसता एवं संवैधानिक मूल्यों की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से समानता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मध्य चरण में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय झा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है, जो गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध को सुदृढ़ करती है। उन्होंने “आरोहण – छात्र प्रतिभा समारोह 2026” की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं तथा उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके पश्चात सभी वक्ताओं ने क्रमवार अपना संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। समापन अवसर पर क्विज प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा, छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश, एस.एम. कॉलेज अध्यक्ष निधि प्रकाश, अंकिता कुमारी, टी.एन.बी. कॉलेज अध्यक्ष राज, उपाध्यक्ष बिट्टू, महासचिव रमन राठौर, शुभम कुमार, आर्यन, प्रिंस कुमार, अंकित सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक भव्य समापन हुआ। छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे युवाओं में गुरुजनों के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!