नगर निगम कर्मचारी का अनिश्चित कालीन हड़ताल

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

नगर निगम कर्मचारी का अनिश्चित कालीन हड़ताल

ऐंकर — भागलपुर बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़‌ताल कर दिया है , बिहार नगर निकाय के स्थायी, दैनिक, संविदा, आउटसोर्सिंग एवं ठेका कर्मचारियों द्वारा नगरवासियों को सफाई, जलापूर्ति व्यवस्था, जल संग्रहण, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व संग्रहकर्ता और अन्य आवश्यक सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। कई दौर की बातचीत के बाद भी सरकार और निकायों के प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। तीन प्रमुख मांगें हैं 1. नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा । वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। 2. सभी कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 3. कर्मचारियों के विरोध में जारी संकल्पों/ आदेशों एवं अन्य कारवाईयों को वापस लिया जाए।

बाइट — लड्डू हरी कर्मचारी नगर निगम भागलपुर

बाइट — नकुल यादव कर्मचारी नगर निगम भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!