कटिहार रेल मंडल: ‘चिकन नेक’ रेलखंड का DPR तैयार, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार
कटिहार, 04 अगस्त। कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के आधुनिकीकरण को लगातार नई गति मिल रही है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) किरेंद्र नरह के कुशल नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं।
आइए जानते हैं मंडल की मुख्य उपलब्धियां:
‘चिकन नेक’ रेलखंड: पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले अलुआबाड़ी रोड से न्यू जलपाईगुड़ी तक 34 किमी लंबे इस रणनीतिक रेलखंड का डीपीआर तैयार हो चुका है। स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
श्रद्धालुओं के लिए राहत: सावन में मनिहारी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है।
भारत-नेपाल मालगाड़ी: दोनों देशों के बीच पहली सीधी मालगाड़ी का सफल परिचालन शुरू हो गया है, जिससे सीमापार व्यापार को नया आयाम मिला है।
अमृत भारत स्टेशन योजना: कटिहार समेत मंडल के कुल 19 चयनित स्टेशनों का आधुनिकीकरण कार्य दो चरणों में जारी है, जिसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यहां यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से हो रहा है।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
