ठाकुरगंज। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अहमद हुसैन को जनता दल (यूनाइटेड) का राज्य परिषद सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री नौशाद आलम, विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, प्रहलाद सरकार, बुलंद अख्तर हाशमी समेत दर्जनों जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अहमद हुसैन को माला पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। नेताओं ने कहा कि अहमद हुसैन को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा।
अपने सम्मान समारोह के दौरान अहमद हुसैन ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

