नवगछिया में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों के तबादले,एसपी ने जारी किया आदेश।
संवाददाता शुभम कुमार नवगछिया बिहार
नवगछिया।पुलिस जिला नवगछिया में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक फेरबदल के तहत बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों का तबादला किया गया है। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री वैभव शर्मा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वर्तमान पदस्थापन स्थल पर 2 वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद कुल 34 सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही पुलिस केंद्र नवगछिया में तैनात 15 पीटीसी (PTC) सिपाहियों को भी तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है।थानाध्यक्षों और सब-इंस्पेक्टरों का फेरबदल जारी सूची के मुताबिक, आदर्श थाना नवगछिया, गोपालपुर, इस्माइलपुर, बिहपुर, परबत्ता, खरीक और भवानीपुर जैसे प्रमुख थानों के पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।अजहर अमीर (पु०अ०नि०) को आदर्श थाना नवगछिया से हटाकर खरीक थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।धीरेंद्र राय (पु०अ०नि०) को इस्माइलपुर थाना से कदवा थाना का अपर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।गौरव कुमार (पु०अ०नि०) को पुलिस केंद्र नवगछिया से अपर थानाध्यक्ष, गोपालपुर थाना के पद पर भेजा गया है।सुजीत कुमार शर्मा (पु०अ०नि०) को परबत्ता थाना से अपर थानाध्यक्ष, झंडापुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।15 सिपाहियों को मिला नया थाना और विंग
पुलिस केंद्र नवगछिया में पदस्थापित 15 पीटीसी सिपाहियों को विभिन्न थानों और विशेष शाखाओं में तैनात किया गया है।रोहित कुमार (पीटीसी 30) को SDPO ऑफिस भेजा गया है।सरोज शर्मा (पीटीसी 424) को नवगछिया अंचल की जिम्मेदारी मिली है।इसके अलावा टिंकी कुमारी को झंडापुर, सोनी कुमारी को गोपालपुर, शशि कुमार सोनी को खरीक, सुनील कुमार सिंह को हिन्दी शाखा, और अमरदीप कुमार पटेल को यातायात थाना भेजा गया है।
श्रावणी मेला ड्यूटी वाले पुलिसकर्मी नहीं होंगे प्रभावित
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी और सिपाही अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके साथ ही उन्हें अपने पुराने थानों के लंबित कांडों (केस) का प्रभार जल्द से जल्द संबंधित थानाध्यक्षों को सौंपने का निर्देश दिया गया है।आदेश में यह भी साफ किया गया है कि जिन पुलिस अधिकारियों या सिपाहियों की ड्यूटी श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण (सुरक्षा व्यवस्था) हेतु लगाई गई है, वे फिलहाल इस जिलादेश से प्रभावित नहीं होंगे। मेला ड्यूटी समाप्त होने के बाद ही वे नए स्थान पर योगदान करेंगे।
