श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में जिला परिवहन विभाग के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिलान्तर्गत सड़क दुर्घटना कुल संख्या 439 एवं eDAR पर प्रवृष्टि की संख्या -241 है।
हिट एण्ड रन में कुल 47 लोगों को भुगतान किया गया है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि हिट एण्ड रन के वैसे मामले जिनको मुआवजा राशि का भुगातन अब तक नहीं हुआ है। उसके विलंब के कारणों का पता लगाने का निर्देश दिया।
किशनगंज शहरी क्षेत्रों में यातायात संचालन के तहत बताया गया कि पश्चिम पल्ली चौक से लहरा चौक एवं ठाकुरगंज जाने हेतु विद्युत भवन के निकट ऑटो रिक्शा स्टैंड का निर्माण करा कर परिचालन कराया जा रहा है ।
यातायात नियमों के अनुपालन हेतु जिला परिवहन कार्यालय, यातायात थाना एवं सभी थानों द्वारा लगातार विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध शमन की कार्रवाई की जा रही है ।
रेलवे स्टेशन से लेकर कैलटैक्स चौक तक विशेष अभियान चलाते हुए ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से पार्क किए गए ट्रकों की लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है ।
शहरी क्षेत्र में संबंधित पथ निर्माण विभाग द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पोर्टेबल डिवाइडर लगाने का कार्य किया जा रहा है ।
सड़क सुरक्षा के तहत विभिन्न स्थलों पर साइन बोर्ड लगाया गया है ,साथ ही चिन्हित स्थलों पर ब्रेकर लगाने का कार्य पूर्ण किया गया है ।
सड़क दुर्घटना के मुख्य कारणों के निराकरण हेतु राष्ट्रीय ,राजकीय पथों में गड्ढों की मरम्मती ,तीखे मोड़ पर रिफ्लेक्टर ,स्पीड ब्रेकर ,गति नियंत्रण साइनेज,रंबल स्ट्रिप आदि का अधिष्ठापन किया गया है ।
दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एवं रात्री दुर्घटनाओं को कम करने हेतु किशनगंज जिला अन्तर्गत चिन्हित दुर्घटना स्थलों पर कार्यपालक अभियंता RCD/RWD-I,II एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् को स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, CATS EYES / STUDS का अधिष्ठापन, Retro Reflective sign Board, सड़क किनारे पेड़ पर Reflective Taps का अधिष्ठापन करने हेतु निदेशित किया गया।.
जाम की समस्या से निजात हेतु बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश को रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
भेंडर / दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने सड़क पर समानों को लगा देने के कारण हो रही जाम की समस्या से निजात पाने के लिए नगर परिषद किशनगंज द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
एन एच ए आई द्वारा जिला परिवहन कार्यालय के समीप सर्विस रोड के पास टूटे स्लैब की मरम्मति का कार्य कर दिया गया है एवं सर्विस रोड के किनारे टूटे रेलिग की मरम्मति कर दी गयी है। तथा अन्य चिन्हित जगहों पर भी मरम्मति का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल किशनगंज-1 एवं 2 के क्षेत्राधीन पड़ने वाले क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मति कार्य ससमय पूर्ण कराया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु सड़क दुर्घटना के प्रति आमजनों को जागरूक करने एवं उन्हें संवेदनशील बनाने हेतु माईकिंग एवं फ्लैक्स/बैनर के माध्यम से आम जनों को जागरूक किया जा रहा है।
ब्लैक स्पॉट / वल्नरेबल स्थल चिन्हित करने हेतु सभी थानाध्यक्ष /यातायात उपाधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
गुड सेमेरिटन तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा सड़क दुर्घटना में सवर्णिम घंटा में अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को गुड सेमेरिटन के रूप में चयन करते हुए 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलान्तर्गत 3 व्यक्तियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया है।
निजी स्कूल बस परिचालन / बस परिवहन के संबंध में जिला परिवहन कार्यालय, किशनगंज के प्रर्वतन तंत्रों द्वारा जिलान्तर्गत सभी निजी विद्यालय वाहनों की सघन जांच की जा रही है तथा निर्धारित मानक का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
बैठक में बताया गया कि किशनगंज जिला अन्तर्गत खगड़ा गुमटी का नये फ्लाई ओवर का निर्माण किया गया।
NHAI सिल्लीगुड़ी एवं पूर्णियां को रामपुर स्थित बहादुरगंज मोड़ पर यातायात को नियंत्रित एवं सुरक्षित परिवहन हेतु गोलम्बर एवं ROB निर्माण हेतु निदेशित किया गया है।
बस स्टैण्ड के निकट दैनिक जाम की समस्या से निजात पाने एवं पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
NH-27 के फ्लाईओभर के नीचे लगने वाले अवैध वाहन (ट्रक) को पार्किग के लिए प्रतिबंधित करना एवं उक्त स्थल पर 2 मी० ऊंचा लोहे का रड लगाने का निदेशित किया गया।
NH-327E पर स्थित कोल्ड स्टोरेज जिन्हें अपना पार्किंग स्थल नहीं है, को नोटिश निर्गत करते हुए अपना-अपना पार्किंग स्थल बनाने का निदेश दिया गया।
NH-327E पर जिन-जिन स्थानों पर Encrochment एवं Regular illegal Parking है, को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु निदेश दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी , जिला परिवहन पदाधिकारी, एडीटीओ, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, एन एच जाइ ,जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।
