पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गीतपुरी में 41 पाव अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब कोचियों पर बड़ी कार्रवाई: गीतपुरी से 41 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
​पचपेड़ी | जिले में अवैध शराब के कारोबार और कोचियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम पंचायत गीतपुरी में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
​पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर की टीम ने यह त्वरित कार्रवाई की।
​मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई
दिनांक 20 अगस्त 2026 को पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम गीतपुरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में देसी शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड मारी।
​जब्ती एवं आरोपी का विवरण
मौके पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से अवैध बिक्री हेतु रखी गई 41 पाव देसी प्लेन शराब (कुल मात्रा 7.380 लीटर) जब्त की गई, जिसकी कुल बाजारू कीमत लगभग ₹3,280 है।
​आरोपी का नाम: लखन लाल जांगड़े पिता रूपचंद जांगड़े (उम्र 38 वर्ष)
​निवासी: ग्राम गीतपुरी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
​दराज़ अपराध: अपराध क्रमांक 248/2026
​धारा: 34(2) आबकारी एक्ट
​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पचपेड़ी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
मो.7024728703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!