कांवड़ पर खुद महादेव और मैया पार्वती विराजमान
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर, सावन के महीने में सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर जहां आस्था का सैलाब उमड़ रहा है तो वहीं कच्ची कावरिया पथ पर शिव भक्तों का उत्साह और खूबसूरत कावड़ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. भोलेनाथ के अनोखे भक्त और अनूठा कांवड़ हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा है. पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ और मैया पार्वती को कावड़ का रूप देकर अपने कंधे पर उठाकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए कच्ची कांवरिया पथ के रास्ते देवघर जा रहे हैं. सबसे खास बात है कि इस कावड़ को पर्यावरण को ध्यान में रख कर बनाया गया है. इको फ्रेंडली कलर का इस्तेमाल किया गया है. आप भी यह खूबसूरत कांवड़ और शिव भक्तों के उत्साह को देखिए.
