कटिहार में स्मैक तस्करी में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम नशीला पदार्थ और नकदी बरामद
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार
कटिहार जिला पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने भाई-बहन को 28 ग्राम स्मैक, 11 मोबाइल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
कटिहार नगर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के विशेष निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध स्मैक की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक भाई और बहन को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
स्मैक के साथ भाई-बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस अभियान में पुलिस भाई-बहन को कुल 28 ग्राम अवैध स्मैक, 58,020 रुपया नकद समेत व्यापार में शक ना पैदा हो, इसके लिए 11 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने स्मैक तस्करी का किया बड़ा खुलासा
कटिहार सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुफस्सिल पुलिस थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर इलाके में कुछ लोग एनडीपीएस (मादक पदार्थ) की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के दौरान दो सगे भाई-बहन (विवेकानंद यादव और डॉली कुमारी) को पकड़ा गया. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने घर से और आसपास के सुनसान इलाकों में खड़े होकर ग्राहकों को स्मैक बेचते थे।
पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद
अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पुलिस इस बिंदु पर भी सघन जांच कर रही है कि क्या ये मोबाइल चोरी के हैं, क्योंकि अक्सर तस्करी में संलिप्त लोग चोरी के फोन का इस्तेमाल करते हैं. इसके साथ ही मोबाइलों में मौजूद कॉन्टैक्ट लिस्ट और कॉल डिटेल्स की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं.
मुख्य सप्लायर की पहचान कर ली गई
पुलिस के अनुसार, स्मैक की खेप पहुंचाने वाले मुख्य सप्लायर की पहचान कर ली गई है, जो इसी जिले का रहने वाला है. मामले में आगे की अग्रतर कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।
