ठाकुरगंज। ईद मिलादुन्नबी के खास मौके पर राजद नेता मुश्ताक आलम ने मरहूम मुमताज आलम साहब के लिए इसाले सवाब की नीयत से मदरसे के बच्चों के बीच दीनी किताबों का तकसीम किया। किताबें पाकर बच्चों में खुशी देखी गई।
इस मौके पर मुश्ताक आलम ने कहा कि इल्म की रोशनी फैलाना और बच्चों को दीनी तालीम से जोड़ना नेक और सवाब का काम है। उन्होंने बच्चों को दीनी किताबों का नियमित अध्ययन करने तथा उनमें दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत और नेक आचरण का संदेश देता है। बच्चों को दीनी शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी है।
मदरसे के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भी बच्चों के बीच दीनी किताबें बांटे जाने की सराहना की। इस दौरान दर्जनों स्थानीय लोग एवं मदरसे के शिक्षक मौजूद रहे।
