सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही धारा, अजगैबीनाथ के बाद नमामि गंगे घाट भी जलमग्न
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सुल्तानगंज में गंगा नदी खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है, जिससे इलाके में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है और अब पानी तेजी से नमामि गंगे घाट की ओर फैल रहा है स्थिति यह हो गई है कि नमामि गंगे घाट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट पानी बह रहा है, जिसके बावजूद श्रद्धालु पानी के बीच से ही आवाजाही करने को मजबूर हैं बढ़ते जलस्तर के कारण नमामि गंगे घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्वास्थ्य शिविर और आसपास की कई दुकानों में गंगा का पानी घुस गया है प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं यदि गंगा के जलस्तर में वृद्धि का यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नमामि गंगे घाट को पूरी तरह से बंद करना पड़ सकता है।
