भागलपुर में गंगा में बड़ा नाव हादसा, मजदूरों से भरी नाव पलटी

भागलपुर में गंगा में बड़ा नाव हादसा, मजदूरों से भरी नाव पलटी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर राघोपुर-महादेवपुर घाट के बीच हादसा, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ की टीम
भागलपुर/नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर में गंगा नदी की तेज धार के बीच बुधवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। तटबंध के कटावरोधी कार्य में जुटे मजदूरों से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर गंगा में पलट गई। नाव पर करीब 21मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अलग-अलग रिपोर्टों के अनुसार अधिकांश मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो मजदूरों के लापता होने की सूचना है। लापता मजदूरों की तलाश में गंगा में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि राघोपुर में तटबंध टूटने के बाद कटाव रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग का काम चल रहा था। मजदूर नाव के जरिए कटाव स्थल पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान गंगा की तेज धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीआरएफ और अन्य टीमें लापता मजदूरों की तलाश में जुटी हुई हैं।
डीएम अलंकृता पांडेय ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालना और लापता मजदूरों की तलाश करना है।

बाइट -भागलपुर डीएम अलंकृत पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!