NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
ऐंकर -भागलपुर, रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर NCC, भागलपुर की छात्राओं द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर के कार्यालय में आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर NCC की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को स्नेहपूर्वक राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। छात्राओं द्वारा राखी के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास, सम्मान एवं सुरक्षा की भावना को अभिव्यक्त किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने छात्राओं की इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक जुड़ाव की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव समाज की सुरक्षा, सेवा एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आत्मीय आयोजन पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और अपनत्व की भावना को और सुदृढ़ करते हैं। NCC की छात्राओं द्वारा पुलिस परिवार के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया जाना समाज में सुरक्षा, सहयोग, सम्मान एवं सौहार्द्र का सकारात्मक संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान NCC की छात्राओं एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। छात्राओं ने समाज की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
रक्षाबंधन का यह आत्मीय आयोजन पुलिस एवं युवा वर्ग के बीच विश्वास और संबंधों को और प्रगाढ़ करने के साथ-साथ भाईचारे, सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश देने वाला रहा।
