कटिहार पुलिस ने अभया ब्रिगेड को दी हरी झंडी: रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी तैनात

कटिहार पुलिस ने अभया ब्रिगेड को दी हरी झंडी: रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी तैनात

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम’ (अभया ब्रिगेड) का शुभारंभ किया।
पुलिस केंद्र, कटिहार में परिचारी प्रवर श्री शशि कुमार ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ग्रामीण इलाकों में भी पेट्रोलिंग होगी

इस अवसर पर शशि कुमार ने अभया ब्रिगेड टीम को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने टीम से आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा, ताकि महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सकें।
यह विशेष ब्रिगेड अब कटिहार शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्त करेगी। इसमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, बाजार, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान शामिल होंगे।
टीम छेड़खानी, पीछा करने और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

भाई की तरह सदैव तत्पर पुलिस

इसके अतिरिक्त, अभया ब्रिगेड बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों और महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक करेगी।
रक्षाबंधन के दिन इस पहल की शुरुआत को एक प्रतीकात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि पुलिस हर बहन की रक्षा के लिए एक भाई की तरह सदैव तत्पर है।
कटिहार पुलिस ने अपने संदेश में कहा है कि वे महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी ऐसे कदम उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!