कटिहार: सालमारी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड का किया खुलासा: दो लुटेरे गिरफ्तार, ट्रैक्टर और 98 बोरा मक्का बरामद

कटिहार: सालमारी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड का किया खुलासा: दो लुटेरे गिरफ्तार, ट्रैक्टर और 98 बोरा मक्का बरामद

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

सालमारी पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुए ट्रैक्टर लूटकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर और 98 बोरा मक्का भी बरामद कर लिया है।

हथियार के बल पर लूटा था ट्रैक्टर और मक्का

सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जूली ने बताया कि 19 मई 2026 को गुठली निवासी विकास शाह और अमरनाथ मंडल ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि वे ट्रैक्टर पर मक्का लादकर पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी जा रहे थे।
इसी दौरान गोपरा गांव के समीप पांच अज्ञात अपराधियों ने उनका रास्ता रोक लिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर मारपीट की और उनके हाथ-पैर बांधकर मक्का के खेत में ले गए। इसके बाद ट्रैक्टर समेत 98 बोरा मक्का लूटकर फरार हो गए। घटना के करीब ढाई घंटे बाद अपराधियों ने खाली ट्रैक्टर छोड़ दिया था।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

इस मामले में सालमारी थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

लूटा गया ट्रैक्टर और मक्का बरामद

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के कुर्सेल डुमरिया निवासी 30 वर्षीय यूनुस, पिता कुरान अली तथा कचौरा निवासी 23 वर्षीय छोटू साह, पिता दिलीप साह के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूटा गया ट्रैक्टर और 98 बोरा मक्का बरामद कर लिया है।

अन्य अपराधियों की तलाश जारी
गिरफ्तार दोनों अपराधियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष कुमारी जूली ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!