प्रेम प्रसंग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर प्रखंड के पुरैनी नया टोला में मंगलवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी 22 वर्षीय अहसान अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा। इसके बाद उसे जगदीशपुर थाना ले जाया गया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया गया कि अहसान पुरैनी नया टोला निवासी एनुअल का पुत्र है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और हैदराबाद में कपड़े लगाने का काम करता है। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मामले की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
