मुंगेर में जमीन विवाद को लेकर 55 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

मुंगेर में जमीन विवाद को लेकर 55 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के कमर गामा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय श्रीकांत सिंह की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई बताया जा रहा है जमीन विवाद को लेकर श्रीकांत सिंह के साथ मारपीट की गई परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से श्रीकांत सिंह पर हमला किया जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मृतक श्रीकांत सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह, कमर गामा गांव के रहने वाले थे परिजनों ने इस मामले में पिंटू चौधरी उर्फ निरंजन चौधरी, बिट्टू चौधरी उर्फ नीरज चौधरी, धर्मेंद्र कुमार उर्फ तुषार, शंकर चौधरी, बम-बम चौधरी और अमित चौधरी पर हमले का आरोप लगाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!