डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, भागलपुर। मोजाहिदपुर थानान्तर्गत 11.9 लीटर (119 बोतल) कोरेक्स सिरप के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-19.09.2026 को मोजाहिदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की मोजाहिदपुर थाना के समीप ट्रांसफार्मर के पास में अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एवं मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा मोजाहिदपुर थानान्तर्गत मोजाहिदपुर थाना के समीप ट्रांसफार्मर के पास में पहुँचा गया तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. मो० अफजल अली पे० मो० इब्राहिम सा०-इस्लामनगर थाना-रजीन जिला-बांका को हिरासत में लिया गया तत्पश्चात् पूछ-ताछ तथा तलाशी के क्रम में इनको 11.9 लीटर (119 बोतल) कोरेक्स सिरप के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :- 01. कोरेक्स सिरपः-11.9 लीटर (119 बोतल)। 02. मोबाइल फोन-01 03. मोटरसाइकिलः-01 गिरफ्तारी :- 01. मो० अफजल अली पे०-मो० इब्राहिम सा०-इस्लामनगर थाना-रजौन जिला-बांका। छापामारी दल की विवरणी :- 01. पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष सरोज कुमार मोजाहिदपुर थाना। 02. पु०अ०नि० सह-अपर थानाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार मंडल मोजाहिदपुर थाना। 03. सि0/2097 संदीप कुमार मोजाहिदपुर थाना। 04. म०सि०/2120 पुष्पा कुमारी मोजाहिदपुर थाना। 05. सशस्त्र बल मोजाहिदपुर थाना।
भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव
