डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सबौर के बरारी में गंगा घाट पर चला विशेष सफाई अभियान
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 सितंबर 2026 को भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरारी में गंगा घाट की स्वच्छता को लेकर एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुखिया जयकरण पासवान (ग्राम पंचायत बरारी) की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान गंगा घाट और आसपास के सार्वजनिक परिसर से कचरा हटाकर साफ-सफाई की गई तथा स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर आईटीसी (ITC) के जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) के जिला सलाहकार, सबौर के प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक ममलखा, फतेहपुर तथा बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।
