मुक्का मार” महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ।

“मुक्का मार” महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला एवं रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “मुक्का मार” महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज एस. एम. कॉलेज, भागलपुर के आनंदिता मुखर्जी ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान एवं स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
स्वागत गान महाविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद के सहयोग से अमृता प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में छोटी, रूद्राणी, ऋतु राज, भाव्या एवं ज्योति द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं तबला वादक वेदानंद झा थे।

कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयर एवं डिस्ट्रिक्ट चेयर (मुक्का मार) रोटेरियन चन्दना चौधरी ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मविश्वासी, सशक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जोनल चेयर (युवा) विजय आनंद ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन किया।
मुख्य अतिथि महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं निर्भीक बनने का संदेश देते हुए इस पहल की सराहना की। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा सिन्हा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मसम्मान एवं सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और कहा कि अपनी सिक्स्थ सेंस का अच्छे से इस्तेमाल करें। एडवोकेट मीनाक्षी कुमारी ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं एस. एम. कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. निशा झा ने छात्राओं को ऐसे प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रेड ब्रिगेड की संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक सुश्री ऊषा विश्वकर्मा रहीं। उन्होंने रेड ब्रिगेड की स्थापना, उसके उद्देश्य तथा “मुक्का मार” अभियान के माध्यम से देशभर में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने के अपने मिशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में विक्रमशिला क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमित आनंद ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
उद्घाटन समारोह के पश्चात रेड ब्रिगेड की प्रशिक्षक टीम द्वारा प्रतिभागियों को आत्मरक्षा का प्रथम प्रशिक्षण सत्र कराया गया, जिसमें छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के व्यावहारिक एवं प्रभावी उपायों का अभ्यास कराया गया।
स्नेहा , अंकिता , निकिता, कुमकुम , निधि , श्वेता भारती, सृष्टि, श्रेया आनंद, स्नेहा छात्राओं ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की और कहा ऐसा कार्यक्रम हमने पहली बार देखा है और आज पहले ही दिन हमारा इतना आत्मविश्वास बढ़ गया कि हम अपनी सुरक्षा खुद कर सकते हैं।
यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 जुलाई तक चलेगा जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं एवं महिलाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी एवं समापन में सभी को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
मौके पर रोटेरियन सानी, अमित आनंद, बिजॉय आनंद, नीरज कुमार, चन्दना चौधरी, किरण गोस्वामी, भाव्या , बबीता साह, अंजना प्रकाश, अध्यक्ष सुधा पांडेय, रेणु सिंह , सिमरन सिंह, कमला साहू, बबीता भगत, मृदुला घोष, सचिव तबस्सुम परवेज, रोशनी शर्मा, संगीत विभाग की प्रो अमृता प्रियदर्शी, बीबीए विभाग लक्ष्मी सिंह सहित वॉलंटियर दिव्या, अदिति एवं हिमांगी सहित कई लोग मौजूद थे।साइकोलॉजी विभाग के हेड डॉक्टर आनंद शंकर का बहुत सहयोग रहा वहीं महजूद डॉक्टर प्रशांत बनर्जी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!