डेस्क/ बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
झंडापुर थाना कांड संख्या 175/26 के त्वरित कार्रवाई पर SC/ST मामलें में अभियुक्त गिरफ्तार।
नवगछिया जिला पुलिस के झंडापुर थाना में वादी रितेश कुमार द्वारा झंडापुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि वादी अपने भाई का प्रमाणपत्र लाने हरियो जा रहे थे, इसी क्रम में अखिलेश सिंह एवं अन्य व्यक्तियो द्वारा जान मारने की कांड नीयत से इनके ऊपर फायरिंग की गई एवं जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या-175/26 दर्ज किया गया था जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन के आधार पर छापामारी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त 1. अखिलेश सिंह पे०-स्व० प्रमोद सिंह, सा०-हरियो, थाना-झंडापुर, जिला-भागलपुर को 03 खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया।
