मस्तूरी में जर्जर सड़कों को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने खोला मोर्चा, एक माह में स्वीकृति नहीं मिली तो भूख हड़ताल की चेतावनी

दिनांक: 22 सितंबर 2026*
*बिलासपुर, छत्तीसगढ़*

मस्तूरी में जर्जर सड़कों को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने खोला मोर्चा, एक माह में स्वीकृति नहीं मिली तो भूख हड़ताल की चेतावनी

*मस्तूरी / बिलासपुर।* मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़कों की जर्जर हालत को लेकर *जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक 12) दामोदर कांत* ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दामोदर कांत ने सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए *केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर बिलासपुर* को ज्ञापन सौंपा है।

*ज्ञापन में इन प्रमुख मार्गों का उल्लेख है -*
– ग्राम लावर से गिधपुरी पहुँच मार्ग
– ग्राम केवतरा से चिल्हाटी पहुँच मार्ग
– ग्राम बकरकुदा से मटिया पहुँच मार्ग

दामोदर कांत ने बताया कि ये सभी मार्ग पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। जिसके कारण ग्रामीणों, किसानों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

*एक माह का अल्टीमेटम, भूख हड़ताल की चेतावनी*
जिला पंचायत सदस्य ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर इन सड़कों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दी जाती है, तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे।

*अन्य प्रतिनिधियों पर सवाल*
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पचपेड़ी मार्ग से भरारी-केवटाडीह-टांगर जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर अन्य जनप्रतिनिधियों का रवैया निराशाजनक है। ग्रामीणों ने कहा कि जनता ने जनहित में काम करने के लिए नेता चुने हैं, लेकिन कुछ सदस्य सिर्फ फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रह गए हैं।

संवाददाता महेंद्र सिंह राय बिलासपुर ( छ. ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!