पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित

भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव थाना में पदस्थापित चार सहायक अवर निरीक्षक पुलिस पदाधिकारियों को अवर निरीक्षक एसआई के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर समाजसेवी कन्हैया खंडेलवाल ने एसआई श्री विजय सम्राट, अशोक राम , अजित कुमार, कमलेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारी के लिए उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है।
कहलगांव थाना प्रभारी श्री मृत्युंजय कुमार जी को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए समाजसेवी अनुराग सिंह ने बताया की थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए किए जा रहे बेहतर प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है ।
थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने एसआई मे पदोन्नत पुलिस पदाधिकारीयों के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर संबंध लोकतांत्रिक एवं सुरक्षित समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कर्तव्य के प्रति निष्ठा ईमानदारी एवं समर्पण के साथ किए जा रहे कार्यों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है और जनसेवा की भावना को और मजबूती मिलती है समाज की सुरक्षा, शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में पुलिस पदाधिकारियों के अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करना और उनका मनोबल बढ़ाना समाज की सकारात्मक जिम्मेदारी है इस अवसर पर पत्रकार राहुल सिंह ने सम्मानित करते हुए ईश्वर से सभी पदाधिकारियों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सफल रखें तथा वे इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में निरंतर योगदान देते रहें ऐसी प्रार्थना कीI समाजसेवी बंटी पांडे, छोटू पांडे, रोबिन सिंह, सहित अधिवक्ताओ की टीम सचिन मिश्रा,रवि, रणधीर , सिंटू , दुर्गेश मिश्रा, संतोष यादव, जयशंकर सिंह ने भी बधाई दी है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!