सम्मानित पत्रकार मोहम्मद अजीम उद्दीन का इंतकाल, कटहलडांगी में सुपुर्द-ए-खाक

नजमुल हसनैन उर्फ ज़की बिहार

ठाकुरगंज/बांसबाड़ी: इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। बांसबाड़ी, ठाकुरगंज के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले और पूर्व मुखिया इब्राहिम साहब के साहिबज़ादे मोहम्मद अजीम उद्दीन साहब का इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से पूरे इलाके में गम और मातम का माहौल है।

मरहूम मोहम्मद अजीम उद्दीन साहब एक सम्मानित पत्रकार थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। वे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की कवरेज करते थे। पत्रकारिता के दौरान उनके द्वारा लिखे गए आर्टिकल और लेख उनके नाम से प्रकाशित होते थे, जिससे पत्रकारिता जगत में उनकी अपनी पहचान और प्रतिष्ठा थी।

मरहूम के मुल्क की कई नामचीन शख्सियतों, सियासतदानों और मोअज्ज़िज़ लोगों से ताल्लुकात रहे। वे एक नेक, मिलनसार और बा-असर शख्सियत के तौर पर जाने जाते थे। उनके इंतकाल से खानदान, दोस्तों, अहबाब और पूरे इलाके को गहरा सदमा पहुंचा है।

मोहम्मद अजीम उद्दीन साहब को कटहलडांगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा और तदफ़ीन में परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, अहबाब और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर लोगों ने मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।

उनके इंतकाल को पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए भी एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके चाहने वालों और परिचितों ने मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की अपील की है।

अल्लाह तआला मरहूम मोहम्मद अजीम उद्दीन साहब की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को नूर से मुनव्वर फरमाए, उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और तमाम पसमांदगान को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।

आमीन।

तमाम अहले-ईमान से मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की गुज़ारिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!