भागलपुर में 98 लाख का कथित शिक्षा घोटाला, DPO समेत दो से पूछताछ

डेस्क बिहार भागलपुर 9-10-2026

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर

भागलपुर में 98 लाख का कथित शिक्षा घोटाला, DPO समेत दो से पूछताछ

भागलपुर बिहार के भागलपुर में शिक्षा विभाग से जुड़े करीब 98 लाख रुपये के कथित घोटाले में पुलिस की जांच तेज हो गई है मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शशि चंदन चौधरी और संविदा ऑपरेटर अविनाश राज से पूछताछ की जा रही है आरोप है कि फर्जी शिक्षिका की आईडी बनाकर सरकारी राशि का भुगतान किया गया इस मामले में शुरुआत में डीपीओ शशि चंदन चौधरी ने ही संविदा ऑपरेटर अविनाश राज समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ भुगतान प्रक्रिया में डीपीओ की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई बताया जा रहा है कि सरकारी राशि के भुगतान के अंतिम अनुमोदन और डिजिटल हस्ताक्षर से जुड़े बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी शिक्षिका की आईडी किसने बनाई सरकारी राशि का भुगतान कैसे हुआ और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही।करीब 98 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की विभिन्न कड़ियों को जोड़ने में जुटी है जांच पूरी होने के बाद ही कथित घोटाले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!