डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
ब्यूरो हेड/अमित कुमार
9798944840
सीएनजी ऑटो से करीब 15 किलो गांजा बरामद,गोराडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,एक गिरफ्तार
भागलपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो से करीब 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने गोराडीह निवासी स्वर्गीय प्रकाश दास के पुत्र पवन दास को गिरफ्तार किया है। गांजे की बरामदगी के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है
मिली जानकारी के अनुसार, गोराडीह थाना पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित सूचना मिली थी सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम का गठन किया और मामले की जांच के साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन दास को पकड़ा तलाशी के दौरान उसके सीएनजी ऑटो से करीब 15 किलो गांजा बरामद किया गया
पुलिस की इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है पुलिस का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाना और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है
फिलहाल, इस मामले में गिरफ्तार पवन दास से पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक पुलिस बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
बाइट — नवनीत लायन आर्डर डीएसपी भागलपुर।
