भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार।

डेस्क बिहार भागलपुर 12-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार।

भागलपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सबौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सबौर रेलवे स्टेशन के पास से 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर युवाओं को नशे की लत से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 11 अक्टूबर 2026 को सबौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर सबौर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले हैं।सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में विधि-व्यवस्था डीएसपी सबौर थानाध्यक्ष और पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जब सबौर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो कुछ तस्कर पुलिस बल को देखकर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने सशस्त्र बल की मदद से तीनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान जय नन्दन कुमार, सोनम प्रिया, और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला सोनम प्रिया भी शामिल है।पुलिस ने तस्करों के पास से 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस कारोबार में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!