गाँधी विनोबा आश्रम,कंपनीबाग में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन आर सी एम द्वारा किया गया ।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

गाँधी विनोबा आश्रम,कंपनीबाग में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन आर सी एम द्वारा किया गया ।

भागलपुर , कंपनीबाग के गाँधी बिनोबा आश्रम में जाँच शिविर का उद्घाटन डॉ सुधीर गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष अंग जन गण ने किया ,इन्होंने कहा कि इस तरह जाँच शिविर का आयोजन यहाँ के लोगों के लिए वरदान है जो लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते या अपनी बीमारी की सटीक जानकारी डॉक्टर को नहीं दे पाते वैसे लोगों के बीच स्वास्थ्य की जानकारी साझा करना सराहनीय कदम है लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं शिविर का उद्देश्य खानपान में सुधार,दिनचर्या में बदलाव और स्वास्थ्य रहने के उपाय के प्रति जागरूकता ही हमे स्वस्थ्य रहने में सहायक होती है मैं टीम के सदस्यों को धन्यवाद देता हूँ । इस अवसर पर डॉ रूपाली मंडल ने कहा ऐसे कार्यक्रम द्वारा समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है इस अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे डॉ दिलीप जी ने भी स्वास्थ्य शिविर के उद्देश्य को बताया कहा कि आपकी सहभागिता हमारी उपलब्धि है अधिवक्ता श्री रामप्रवेश सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य का जिक्र करते हुए कहा कि स्वक्ष भारत समृद्ध भारत की पहचान सुंदर स्वास्थ्य से ही संभव है ,वरिष्ठ समाजसेवी सुबोध मंडल ने कार्यक्रम की सराहना किया ।उक्त कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य जांच करवाया उपस्थित लोगों में स्वास्थ्यकर्मी पुष्पा, लीजी कुमारी ,सुमन रंजन ,नीरज ,निरंजन मंडल आदि प्रमुख थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!