डेस्क बिहार भागलपुर
31-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम मध्य विद्यालय जगदीशपुर में
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के द्वारा चलाए जाने वाला सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जो राष्ट्रियव्यापी जागरूकता कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों व्यक्तिगत सुरक्षा और शोषण से बचाव के प्रति जागरूकता करना है इसी उद्देश्य को पूर्ण करने तथा बच्चियों को जागरूक करने के लिए मध्य विद्यालय जगदीशपुर में भागलपुर सिविल कोर्ट से अधिवक्ता मो शमशीर हसन द्वारा बच्चों को पॉस्को कानून, बालविवाह रोकना, टोल फ्री नंबर 1098, चाइल्ड लाइन 112 इमरजेंसी नंबर 1930 साइबर क्राइम नंबर की जानकारी देते हुए जागरूक किए। वही विद्यालय में स्वच्छता हमारी संस्कृति थीम पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता मे अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया जिसमें स्वच्छता पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रकार के कूड़ेदान के बारे जानकारी देते हुए इन उपयोग के बारे जागरूक किया गया , साथ ही रितु और स्नेहा ने हाथ धुलाई के विभिन्न चरण के बारे जानकारी दिए । राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । उसके साथ राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाषण, स्लोगन लेखन तथा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें स्नेहा , रितु , तन्नु, प्रिया , लक्की , तृषा , सौम्या , रेशम, तथा दीक्षा ने भाग लिए । इस अवसर वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका प्रज्ञा , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , प्रीति कुमारी , भारती कुमारी , पुष्पलता कुमारी , नेहा कुमारी , फूल कुमारी, शिक्षक निर्भय कुमार, अमित कुमार सिंह, राजीव कुमार , विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव प्रीति देवी , अभिभावक खुशबू देवी , विकास कुमार, धनंजय दास, बबलू साह सहित सैंकड़ो अभिभावक तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
