भागलपुर के सुल्तानगंज में युवक की गोली मारकर हत्या ! ग्रामीणों ने आरोपी बदमाशों को पकड़कर पीटा

भागलपुर के सुल्तानगंज में युवक की गोली मारकर हत्या ! ग्रामीणों ने आरोपी बदमाशों को पकड़कर पीटा

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ! घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

वारदात सुल्तानगंज -देवघर मुख्य मार्ग पर कामराय रामपुर के समीप हुई ।.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर से भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

मृतक की पहचान रामपुर निवासी बालेश्वर कुमार के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि, राकेश कुमार किसी कार्य से मुख्य सड़क के पास मौजूद थें, तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई !

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गयी।

ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर से ही पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

पिटाई में घायल दोनों आरोपियों को पुलिस ने सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सुल्तानगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस की निगरानी में दोनों से पूछ-ताछ की जा रही है।

हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हो सका है । पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राकेश कुमार को निशाना बनाकर गोली क्यों मारी गई। मामले पर अभी पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन अस्पताल तथा घटनास्थल पर पहुंच गए ।

परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइट — परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!