वेतन और बकाया भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगर निगम को दी काम बंद करने की चेतावनी

डेस्क बिहार भागलपुर
31-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

 

वेतन और बकाया भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगर निगम को दी काम बंद करने की चेतावनी

भागलपुर नगर निगम में सामान्य बोर्ड समिति की बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिला। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और बकाया भुगतान की मांग उठाई प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि महंगाई भत्ता समेत तीन प्रमुख मांगों को बोर्ड की बैठक में रखा गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित एजेंसी द्वारा उनके वेतन में गड़बड़ी की गई है, जिसका भुगतान आज यानी 31 अक्टूबर तक करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं वहीं सफाई कर्मचारी गणपत राम ने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर पिछले छह महीने से एजेंसी और नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। दुर्गापूजा के दौरान भी भुगतान का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक बकाया राशि नहीं मिली है कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि बकाया वेतन और अन्य मांगों का भुगतान नहीं किया गया, तो काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के बीच वे अनिश्चितकालीन काम बंद कर देंगे। ऐसे में नगर निगम की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!