कटिहार- DPO के घर EOU की 8 घंटे छापेमारी: 2.80 लाख कैश और 229 ग्राम सोना मिला, 11 जगहों की जमीन के दस्तावेज बरामद

कटिहार- DPO के घर EOU की 8 घंटे छापेमारी: 2.80 लाख कैश और 229 ग्राम सोना मिला, 11 जगहों की जमीन के दस्तावेज बरामद

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

किशनगंज में पदस्थापित DPO रूबी कुमारी के कटिहार स्थित ठिकानों पर सोमवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की। सुबह 8:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम 4:30 बजे तक चली। इस दौरान टीम को 2.80 लाख रुपए नकद, 229 ग्राम सोना और 11 जगहों की जमीन के दस्तावेज मिले।

दो ठिकानों पर आठ घंटे तक चली छापेमारी

छापेमारी सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित ऑफिसर कॉलोनी में रूबी कुमारी के घर और वार्ड नंबर 8 में मुख्य सड़क किनारे एनबीपीटीसीएल कार्यालय के पास बने छह मंजिला भवन में की गई। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई।
छापेमारी का नेतृत्व DSP मिथिलेश कुमार जायसवाल ने किया। पटना से EOU की आठ सदस्यीय टीम सुबह 8:30 बजे रूबी कुमारी के घर पहुंची थी। टीम में विजय कुमार ओझा, मोहन कुमार, गोपाल कुमार, अवधेश कुमार, उत्तम कुमार, रिचा कुमारी और शाहबाज खान शामिल थे। इनके साथ दो दंडाधिकारी सुशील कुमार और शिशुपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

पति रेलवे में सीनियर TC, ससुर स्कूल के प्राचार्य रह चुके

रूबी कुमारी के पति गौरव कुमार यादव उर्फ बंटी यादव रेलवे में सीनियर TC हैं। उनके ससुर मुक्ति प्रसाद यादव कटिहार नगर निगम क्षेत्र स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल मारवाड़ी पाठशाला के प्राचार्य रह चुके हैं। वह 10 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेजों की जांच

EOU अधिकारियों ने बताया कि रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। छापेमारी में मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेजों से वैध आय से अधिक संपत्ति जुटाने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!