लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर भागलपुर ट्रैफिक यातायात थाना अध्यक्ष का बयान

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर भागलपुर ट्रैफिक यातायात थाना अध्यक्ष का बयान

छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट – घाटों पर रहेगी विशेष व्यवस्था

*एंकर:*- लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी विशेष व्यवस्था की है। मौके पर तैनात यातायात थाना अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि जहाँ ज्यादा भीड़ होगी, वहाँ ट्रैफिक को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।

*यातायात थाना अध्यक्ष ने बताया स्टेशन से कोतवाली होते हुए खलीफाबाग चौक से घंटाघर से कचहरी चौक तक अन्य मिलने वाले रास्ते इन चौक पर से होते हुए छठ परवेइतीन गंगा घाटों तक सीधे मिलती है । ज्यादा भीड़ होने पर इसके लिए हम लोग हर संभव प्रयास करेंगे कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अधिक से अधिक व्यवस्था की जाए।”

रात के समय भी बाजारों और मुख्य सड़कों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। छठ के लिए लोग खरीदारी करने निकल रहे हैं। ऐसे में जाम न लगे और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस के जवान लगातार गश्त पर हैं।काफी संख्या में यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।

यातायात पुलिस का कहना है कि छठ घाटों के आसपास पार्किंग, रूट डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण को लेकर पूरी तैयारी है, ताकि महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!