छठ घाटों पर विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन; आगामी लोक अदालतों की दी गई जानकारी।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

छठ घाटों पर विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन; आगामी लोक अदालतों की दी गई जानकारी।

भागलपुर: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार प्राप्त ‘मिनिमम एक्शन प्लान’ (Minimum Action Plan) के तहत तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को महापर्व छठ के ‘संध्या अर्घ्य’ के पावन अवसर पर भागलपुर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर विशेष विधिक जागरूकता एवं श्रद्धालु सहायता शिविरों का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व में शामिल होने आए श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आगामी लोक अदालतों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के माध्यम से लोगों को दिनांक 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत तथा दिनांक 12 दिसंबर 2026 को भागलपुर न्यायमंडल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान प्राधिकार की टीम द्वारा घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच विधिक जागरूकता से संबंधित पंपलेट्स का वितरण किया गया, साथ ही मौखिक रूप से भी उन्हें उनके विधिक अधिकारों एवं सुलहनीय वादों के त्वरित निस्तारण के लाभों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!