कोहरे का कहर : बेगूसराय से भागलपुर जा रही मुर्गा लदी पिकअप पलटी, डेढ़ लाख का नुकसान

डेस्क बिहार भागलपुर
22-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

कोहरे का कहर : बेगूसराय से भागलपुर जा रही मुर्गा लदी पिकअप पलटी, डेढ़ लाख का नुकसान

भागलपुर नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर बाईपास के पास घने कोहरे ने एक बड़ा हादसा करा दिया। बेगूसराय से मुर्गा लोड कर भागलपुर के हबीबपुर जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में लदे सैकड़ों मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई चालक ने बताया कि कोहरे के कारण सामने से आ रहा ट्रक अचानक दिखा ट्रक से बचने के लिए ब्रेक लगाया, तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन मुर्गा कारोबारी को एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है घटना की सूचना मिलते ही मधुसुदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटी पिकअप को सीधा कराया और वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!