डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान।
भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत गोराडीह थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 11.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से भागलपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन छापेमारी एवं निगरानी की जा रही है।
नशामुक्त समाज के निर्माण और स्वस्थ युवा, सशक्त भागलपुर के संकल्प के साथ भागलपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।
