पीरपैंती में अदाणी पावर की 81 एकड़ जमीन पर विवाद, रेलवे अधिकारियों ने किया सत्यापन; जल्द होगी सरकारी मापी

डेस्क बिहार भागलपुर
26-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

पीरपैंती में अदाणी पावर की 81 एकड़ जमीन पर विवाद, रेलवे अधिकारियों ने किया सत्यापन; जल्द होगी सरकारी मापी

भागलपुर के पीरपैंती में अदाणी पावर और रेलवे की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है रेलवे की जमीन पर शीतला माता मंदिर और कब्रिस्तान निर्माण कराए जाने की शिकायत के बाद बुधवार को रेलवे के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घंटों तक संबंधित भूमि का सत्यापन किया और नक्शे के आधार पर जमीन की स्थिति समझने का प्रयास किया दरअसल, स्थानीय ग्रामीणों एवं किसान चेतना समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह ने मालदा रेल मंडल के डीआरएम को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि अदाणी पावर कंपनी द्वारा रेलवे की जमीन पर शीतला माता मंदिर और कब्रिस्तान का निर्माण करवाया जा रहा है शिकायत में मामले की जांच कर रेलवे की जमीन को सुरक्षित रखने की मांग की गई थी इसी शिकायत के आलोक में साहेबगंज से आईओडब्ल्यू सुधीर कुमार एवं राजीव लोचन पीरपैंती पहुंचे। इस दौरान अदाणी पावर के कर्मी अभिमन्यु सिंह भी मौजूद रहे दोनों रेलवे अधिकारियों ने रेलवे के नक्शे के माध्यम से संबंधित जमीन की पहचान और उसकी सीमाओं का सत्यापन किया। हालांकि, काफी देर तक जांच-पड़ताल के बाद भी नक्शे से जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।वहीं, अदाणी पावर के कर्मी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि कंपनी ने रेलवे से करीब 81 एकड़ जमीन लीज पर ली है और उसी भूमि पर कंपनी की ओर से कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, लीज कितने वर्षों के लिए ली गई है, इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी‌इधर, आईओडब्ल्यू सुधीर कुमार एवं राजीव लोचन ने बताया कि नक्शे के आधार पर फिलहाल जमीन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद जल्द ही सरकारी अमीन से भूमि की मापी कराई जाएगी अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस जमीन पर मंदिर और कब्रिस्तान निर्माण को लेकर शिकायत की गई है, वह वास्तव में रेलवे की भूमि है या अदाणी पावर को लीज पर दी गई जमीन का हिस्सा। इसका खुलासा दस्तावेजों के सत्यापन और सरकारी मापी के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!