डेस्क बिहार भागलपुर
27-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
खेत में हुई मार पीट में गंभीर रूप से घायल राजेश कापरी का इलाज के दौरान मौत
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कजरा गांव के पास खेत में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजेश कापरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4 बजे चिढ़ाने और बोलचाल की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कथित तौर पर 4 से 5 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने हथियार के कुंदे से सभी लोगों पर हमला किया, जिसमें चार से पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेश कापरी को मायागंज अस्पताल, भागलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
परिजनों ने राजकुमार यादव और दिनेश यादव सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।
राजेश खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
