बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 28-29 नवंबर को होगा भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ कुलपति सम्मेलन

डेस्क बिहार भागलपुर
27-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 28-29 नवंबर को होगा भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ कुलपति सम्मेलन

देशभर के 25-30 कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं नीति-निर्माता होंगे शामिल; विकसित भारत-2047, आत्मनिर्भर कृषि और आधुनिक कृषि तकनीकों पर होगा मंथन

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 28 एवं 29 नवंबर, 2026 को भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ (IAUA) का स्वर्ण जयंती कुलपति सम्मेलन एवं “Advancements for Next Generation Agriculture (ANGA-2026)” राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, कृषि विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि एवं कृषि स्टार्टअप उद्यमी भौतिक रूप से भाग लेंगें एवं अन्य सभी कुलपति आभासी रूप से भाग लेंगें ।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय कृषि को आधुनिक, टिकाऊ, जलवायु अनुकूल, तकनीक-सक्षम एवं किसान-केंद्रित बनाने के लिए नई वैज्ञानिक तकनीकों, अनुसंधान, कृषि शिक्षा और नवाचारों पर व्यापक विचार-विमर्श करना है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कृषि शिक्षा को बहुविषयक, कौशल आधारित एवं रोजगारपरक बनाने तथा विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति में कृषि विश्वविद्यालयों की भूमिका निर्धारित करने पर विशेष चर्चा होगी।

भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ की स्थापना 10 नवंबर, 1967 को कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार को सुद्ध करने तथा कृषि विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान में संघ के 74 सदस्य संस्थान हैं। स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह सम्मेलन संगठन की पांच दशकों की उपलब्धियों के मूल्यांकन और भविष्य की कृषि विकास रणनीति तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

दो दिवसीय सम्मेलन में छह प्रमुख विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। इनमें स्मार्ट कृषि एवं फसल विज्ञान, उद्यानिकी एवं वानिकी में आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल कृषि, पशु एवं मत्स्य विज्ञान तथा वन हेल्थ, भविष्योपयोगी कृषि शिक्षा एवं उद्यमिता तथा कृषि विश्वविद्यालयों में नेतृत्व, सुशासन एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारी प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त जलवायु अनुकूल कृषि, स्मार्ट फार्मिंग, कृषि स्वचालन, कृषि स्टार्टअप, मूल्य संवर्धन एवं किसानों की आय में वृद्धि जैसे विषयों पर पैनल परिचर्चाएं होंगी। कृषि आधारित नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए स्टार्टअप प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

28 नवंबर को भारत सरकार के वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद तथा ICAR के उप महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. यशपाल सिंह मलिक सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा तैयार ‘सुगंधा आवश्यक तेल संग्रह’, सम्मेलन स्मारिका, कृषि विश्वविद्यालयों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का संकलन, कृषि समस्या समाधान कोश, Farmers’ E-Directory, Farm Connect तथा विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं नवाचारों पर आधारित पुस्तक का विमोचन प्रस्तावित है। 29 नवंबर को बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री अजय मंडल तथा NDDB के सलाहकार डॉ. ओम बीर सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता प्रस्तावित है। इस दिन ASSIST Programme,

इस आयोजन की मेजवानी बिहार कृषि विश्वविद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि है। विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक शैक्षणिक विरासत 17 अगस्त, 1908 को स्थापित बिहार कृषि महाविद्यालय से जुड़ी है। विश्वविद्यालय ने मखाना, नीरा सिंदर, चाय मिलेटस औषधीय एवं सुगंधित पौधों कृषि यंत्रीकरण और जलवायु अनुकूल कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विश्वविद्यालय ने 345 मखाना जर्मप्लाज्म प्रविष्टियों का संरक्षण किया है तथा ‘सबौर मखाना-1’ विकसित किया है। इसके अतिरिक्त परिसर में देश का पहला सिंदर पार्क स्थापित किया गया है। कृषि अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 25 से अधिक उन्नत प्रयोगशालाएँ कार्यरत हैं। SABAGRIS कार्यक्रम एवं इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से कषिर्त को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। किसानों तक तकनीक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय की सामुदायिक रेडियो मेवा FM Green Sabour, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं तकनीकी फिल्मों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। विश्वविद्यालय द्वारा तैयार 637 तकनीकी फिल्मों को YouTube पर 5 करोड में अधिक व्यूज प्राप्त हुए हैं।

किसानों की आय में बीच अमृद्धि, प्राकृतिक सम्मेलन से कृषि विश्वविद्यालयों के बीच अनुसंधान, शिक्षा एवं प्रसार में सहयोग बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को कृषि प्रोत्साहित करने के लिए साझा कार्ययोजना तैयार होने की अपेक्षा है। सम्मेलन के निष्कर्षों को ‘सबौर घोषणा-पत्र (Sabour Declaration)’ के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, जो भविष्य में कृषि विश्वविद्यालयों की प्राथमिकताओं एवं सामूहिक प्रतिबद्धताओं को दिशा प्रदान करेगा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने इस राष्ट्रीय आयोजन को भारतीय कृषि के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि ANGA-2026 कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और किसान कल्याण के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा टिकाऊ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारतीय कृषि के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!