सिलीगुड़ी में सुरताराम नकीपुरिया विकास ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन

सिलीगुड़ी। सुरताराम नकीपुरिया विकास ट्रस्ट द्वारा लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी के सहयोग से सुरताराम नकीपुरिया भवन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल की टीम ने भी योगदान दिया और जनरल फिजिशियन डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में कुल 341 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 149 लोगों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। संस्था ने 7 मरीजों के नेत्र ऑपरेशन की जिम्मेदारी भी ली। इनमें से 3 मरीजों का ऑपरेशन आज ही लायंस क्लब की देखरेख में किया गया, जबकि शेष 4 का ऑपरेशन कल होगा।

इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के तहत 289 लोगों का ब्लड शुगर टेस्ट, 250 का CBC टेस्ट, 78 का पल्स SPO2 टेस्ट, 168 का फिजिकल एग्जामिनेशन और 180 लोगों का ब्लड प्रेशर जांच किया गया।

संस्था के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री महेश कुमार नकीपुरिया (दारा) ने कहा कि ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री रामअवतार बरेलिया, श्री सुशील बरेलिया, श्री दुर्गादत्त नकीपुरिया, श्री कैलाश नकीपुरिया, श्री नंदलाल नकीपुरिया, श्री विजय नकीपुरिया, श्री विनीत नकीपुरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था अध्यक्ष श्री रामअवतार बरेलिया ने इस सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अध्यक्ष श्री महेश कुमार नकीपुरिया (दारा) को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!