महेन्द्र चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीप प्रज्वलन कर किया नमन

किशनगंज से मोहम्मद मुजाहिद की रिपोर्ट

नेपाल के विराटनगर स्थित ऐतिहासिक महेन्द्र चौक पर शहीद युवाओं की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और दीप प्रज्वलन कर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दीपों की पंक्तियों के बीच मौन धारण कर शहीदों के बलिदान को याद किया। उपस्थित जनों ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की धड़कन है और उनकी स्मृतियां हमेशा राष्ट्रप्रेम और एकता की प्रेरणा देती रहेंगी।

दीपों की उजास से पूरा वातावरण भावुक हो उठा। लोगों ने शहीदों की अमर गाथा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। यह श्रद्धांजलि सभा लोगों की एकजुटता और देशभक्ति की मिसाल बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!