भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

भागलपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन का उत्सव मंगलवार को भागलपुर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता मिशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परदेस कार्यालय, नियर चांदनी चौक पीएन बत्ती लेन, बड़ेपुरा भागलपुर में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर की गई। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति डालूका ने उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष कुर्बान शेख ने सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष गुड़िया देवी, खुशबू सिंह, सोनी कुमारी, मोनिका कुमारी, अन्नपूर्णा, नीतू कुमारी सहित कई और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, समाजसेवा और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!