संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
महिनाथपुर वार्ड नंबर-01 में छापेमारी, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी
कोढ़ा (कटिहार)। कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम महिनाथपुर वार्ड नंबर-01 में छापेमारी कर चोरी की एक अपाची मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार (22 वर्ष), पिता- ओम प्रकाश पासवान, निवासी महिनाथपुर वार्ड नंबर-01 तथा नंद किशोर कुमार (22 वर्ष), पिता- अरविंद शर्मा, निवासी शिशिया वार्ड नंबर-08, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार शामिल हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की एक अपाची मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
