किशनगंज-दिघलबैंक क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में महानवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

किशनगंज/दिघलबैंक। शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर बुधवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही धनतोला, तुलसिया, टप्पू, दिघलबैंक, पदमपुर और हरवाडांगा स्थित दुर्गा मंदिरों में माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

विशेषकर धनतोला दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का खासा उत्साह देखने को मिला। मान्यता है कि यहां माता के दरबार में मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं, इसी वजह से मंदिर में दिनभर भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा-भाव से माता सिद्धिदात्री की पूजा कर परिवार एवं समाज के सुख-शांति की कामना की।

इस बीच, प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस बल लगातार मंदिरों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर नजर बनाए रहा। पूजा समिति के सदस्यों ने भी भक्तों की सुविधा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!