भागलपुर में दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने दिया शांति-सद्भाव का संदेश

भागलपुर। विजयदशमी के अवसर पर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया और स्थानीय पूजा समितियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारा और शांति-सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

कमेटी के संयोजक डॉक्टर प्रोफेसर फारूक अली, कार्यकारी संयोजक महबूब आलम, मीडिया प्रभारी मोहम्मद तकी अहमद जावेद, सहसंयोजक मिंटू कलाकार, सहसंयोजक मोहम्मद इम्तियाज हक, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद मुन्ना समेत कई सदस्य इस दौरे में शामिल रहे।

 

सदस्यों ने रामसर दुर्गा स्थान, दुर्गाबाड़ी स्थान, कालीबाड़ी स्थान, मारवाड़ी पाठशाला स्थान सहित शहर के अन्य प्रमुख पूजा स्थलों पर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने आश्वस्त किया कि सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सभी सदस्य दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भी साथ रहेंगे और त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

 

कमेटी ने कहा कि भागलपुर की गंगा-जमनी तहजीब हमेशा एक मिसाल रही है और इस परंपरा को बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!