निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने किया फर्का में गंगा के पानी से होने वाली कटाव का दौरा 

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर// बिहार

भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने शनिवार को सबौर प्रखंड के फर्का पंचायत में गंगा के किनारे हो रही कटाव का दौरा जिसमें की शुक्रवार को दिन से रात होने वाली बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा और तटीय किनारे जमीन की मिट्टी गंगा में समा गई स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए निर्दलीय नाथनगर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने कटाव क्षेत्रीय का दौरा करते हुए अपने जनता को आश्वासन दिया कि हम आपके साथ हैं और जनता परिवार को कोई कटाव से होने वाली मुसीबतों में आपके हर दुख सुख में साथ थे और रहेंगे और तुरंत समाधान के लिए उन्होंने जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी को फोन पर सारी बातों से अवगत कराया और अपने समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान के लिए निकल गए ।जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने पेट्रोल पंप सबौर, दोस्ती नवटोलिया, मकनपुर, रन्नुचक, दुधेला,नाथनगर ब्लॉक ,नवटोलिया सहित कई गांवों का दौरा किया। पेट्रोल पंप सबौर से अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की और मतदान में भाग लेकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।जय प्रकाश मंडल ने कहा, “मेरा चुनाव चिह्न कुकर छाप है। आप सभी से आग्रह है कि 11 तारीख को कुकर छाप पर अपना बहुमूल्य मत देकर मुझे आशीर्वाद दें। मैं आपकी मूलभूत समस्याओं को विधानसभा तक पहुँचाकर समाधान कराने का कार्य करूंगा।”जनता से संवाद के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “मैं पहले सबौर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य रहा हूं। बाढ़ के समय मैंने अपने क्षेत्र में कटावग्रस्त इलाकों में शिविर लगवाकर भोजन, दवा और रहने की व्यवस्था करवाई थी। गंगा मां की कृपा से शिविर सुचारू रूप से चला और लोगों को राहत मिली। मैंने हमेशा जनता को हर सरकारी योजना का लाभ दिलाने का काम किया है।”जनसभा में मौजूद लोगों ने कहा कि हर उम्मीदवार वादे तो करते हैं, लेकिन जनता अब ऐसे जनप्रतिनिधि को मौका देना चाहती है जो वास्तव में उनके बीच रहा हो और उनके दुख-दर्द को समझता हो।जय प्रकाश मंडल ने जनता का आभार जताते हुए कह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!